
गाय, माई और सोलर चरखा के जरिए कम सकते हैं 20 हजार: गिरिराज सिंह
लखनऊ. केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर किसी घर में गाय, मां और सोलर चरखा हो तो 20 हजार रुपए प्रति माह तक कमाए जा सकते हैं। उन्होंने ये बात राजधानी लखनऊ में शुरु हुए खादी महोत्सव के दौरान कही। गिरिराज सिंह बोले, हमारे गांव में जैसा कहा जाता है गाई-माई जिस घर में हो वहां तरक्की संभव है। अब इसके सोलर चरखा भी जोड़ दिया जाए तो 15-20 हजार रुपए प्रति माह कमाया जा सकते है। उन्होंने गाय के गोबर व गोमूत्र के तमाम फायदे भी बताए।
गाय के गोबर के बताए फायदा
इस दौरान गिरिराज सिंह बोले,'' गोबर 5 किलो ले रहा हूँ मैं पागल नहीं हूं। जिस घर में गाय माई और दो सोलर चरखे गोबर रहेंगे 20 हजार रुपए आएँगेदुर्भाग्य हुआ कि इंडस्ट्री की चकाचौंध में हम दूसरे का अध्ययन करते गये, अब गोबर से पेंट बनवाया,सरकारी आवास को रंगवाया,यूपी में भी लोग ऐसा करे मैं चाहता हूँ,दूध को बॉय प्रोडक्ट करूँगा गोबर और गौमूत्र को इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट के तौर पर पेश करने की जरूरत है।''
गांधी की नीति कांग्रेस नहीं बीजेपी आगे बढ़ा रही
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की नीतियों को कांग्रेस ने नहीं बल्कि बीजेपी ने आगे बढ़ाया है। खादी को लेकर बीजेपी सरकार जितना काम कर रही है उतना किसी न नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक नेता गरीबी सीखने किसी गांव में कलावती के घर जाते हैं ,जिसके पैर फंटे बेवाई वो ही जाने पीर पराई।
जनसंख्या नियंत्रण जरूरी: गिरिराज सिंह
इस दौरान मीडिया से बातचीत में गिरिराज ने कहा किदेश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है चीन आज ऊंचाइयों पर गया है तो जनसंख्या नियंत्रण के कारण ,भारत को अगर विकास की ऊंचाई पर जाना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा ,केवल विकास के लिए ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता के लिए जहाँ जहाँ हिन्दुओ की जनसंख्या गिरी है वहां सामाजिक समरसता टूटी है। वहीं राम मंदिर मामले में वह बोले,'' फारुख अब्दुल्ला और कई मुस्लिम संगठनों ने कहा कि राम मंदिर तो कहीं बन जाएगा ,कई वोट के सौदागरों ने भी कहा मैं पूछना चाहता हूँ लोगों से कि वो मक्का मदीना में हज करने जाते हैं कि नहीं क्या वेटिकन सिटी में हज होगा ,वेटिकन सिटी में जो पोप को प्रणाम करने जाते हैं वो मक्का मदीना या अयोध्या जाएंगे अगर हज करने मुस्लिम मक्का मदीना जाएंगे वेटकन वाले वेटिकन जाएंगे तो भारत का 100 करोड़ हिन्दू अयोध्या में ही राम मंदिर बनाएगा''
Published on:
06 Dec 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
