10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव के बाद बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले पर कार्रवाई करेगी भाजपा!

आरक्षण मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने वाली पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले की पार्टी से विदाई तय है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 May 2018, 4:53 PM IST

savitribai phule

लखनऊ. आरक्षण मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने वाली पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले की पार्टी से विदाई तय है। यह कहना है बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बहराइच से भाजपा सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया होता तो वह कभी लोकसभा नहीं पहुंच पातीं।

मोदी पांडवों के सेनापति, धृतराष्ट्र होंगे मुलायम
विवादास्पद बयानों के लिये सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी को पांडव और कांग्रेस व अन्य दलों को धृतराष्ट्र बताते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव महाभारत की तरह होगा। इस युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांडवों के सेनापित होंगे, जबकि कौरवों के दल का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 के युद्ध में मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव धृतराष्ट्र की भूमिका में होंगे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक चुनाव के बाद बहराइच से भाजपा सांसद पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

केंद्र सरकार के खिलाफ लखनऊ में किया था प्रदर्शन
गौरतलब है कि बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एससी-एसटी एक्ट को कमजोर करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने पिछले माह लखनऊ में बड़ी रैली भी की थी। रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि मौजूदा समय में संविधान और आरक्षण खतरे में है। सांसद ने कहा कि मैं सांसद रहूं या न रहूं, संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दूंगी।

जिन्ना पर दिया बयान
शनिवार को भाजपा सांसद ने एएमयू के जिन्ना प्रकरण पर भी अपनी खुलकर राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में हिन्दू , मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी जाति धर्म के लोगों का योगदान है। ऐसे में आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हर एक क्रांतिकारी को बराबर का सम्मान मिलने का अधिकार है।