
विधायक का पोर्न देखने का ये मामला 27 अप्रैल का बताया गया है
त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का पोर्न वीडियो देखते हुए वीडियो सामने आया है। विधायक बैठे पोर्न देख रहे हैं, जिसका पीछे से वीडियो बनाया गया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज किया है।
सपा ने किया भाजपा पर तंज
सपा ने विधायक का वायरल वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट पर लिखा, भाजपा शीर्ष नेतृत्व के खासमखास भाजपा विधायक त्रिपुरा में भरी विधानसभा में फोन पर पोर्न/ब्लू फिल्म देखते पकड़े गए। इससे पहले कर्नाटक में भी भाजपा विधायक को फोन पर पोर्न/ब्लू फिल्म देखते पकड़ा गया था, उसके बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पकड़कर डिप्टी CM बना दिया। ये BJP नहीं ब्लूJP है।
जादब लाल नाथ त्रिपुरा के बागबासा विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक है। उनके पोर्न फिल्म देखने की ये घटना 27 मार्च की बताई गई है। त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य का कहना है कि उनको भी इस मामले के बारे में पता चला है। मामले में जल्दी ही पार्टी की ओर से उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
Updated on:
31 Mar 2023 11:44 am
Published on:
31 Mar 2023 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
