
बाबरी मस्जिद पर बुक्कल नवाब के विवादित बयान से मचा बवाल
लखनऊ. भाजपा के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने गुरुवार को विवादित बयान दे डाला, जिसको लेकर उनका जमकर विरोध हुआ। राजधानी में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एमएलसी बुक्कल नवाब ने अपने भाषण के दौरान अयोध्या में बाबरी मस्जिद को लेकर बयान दिया, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध कर दिया उसके बाद बुक्कल नवाब को मंच से हटा दिया गया।
कुछ महीनों पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए नेता बुक्कल नवाब अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को यहां आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में शामिल होने आए थे। बुक्कल नवाब ने यहां एक ऐसा बयान दे डाला जिसको लेकर उनका विरोध शुरू हो गया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यसमिति बैठक में उनका जमकर विरोध हुआ
भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने मंच से भाषण देते हुए पहले तीन तलाक पर बयान दिया और उसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद पर बोलते हुए कहा कि अगर मस्जिद बन भी जाये तो वहां नमाज कौन अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम में विवादित जगह पर नमाज अदा करना ***** है। साफ-साफ यह संदेश इस्लाम में है। इसी बयान के बाद बैठक में आए अल्पसंख्यक समाज के नेताओं ने बुक्कल नवाब का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें अपना भाषण बीच में ही छोडऩा पड़ा। काफी देर तक गहमागहमी का मौहाल रहा, लेकिन बाद में मामला किसी तरह शांत कराया गया। वहीं इस दौरान बुक्कल नवाब को वहां से जाना पड़ा।
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक में अयोध्या में मस्जिद बनवाने के बयान पर हंगामा हो गया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने बुक्कल नवाब को मंच से हटा दिया। दरअसल, लखनऊ में चल रही बैठक में भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा कि मैं तो अयोध्या में मस्जिद बनवाने की बात कह रहा हूं, मंदिर बनवाने की बात कही ही नहीं। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। हालांकि, इसके पहले बुक्कल नवाब शिया वक्फ बोर्ड के खिलाफ और अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात कहते रहे हैं।
Published on:
25 Oct 2018 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
