शनिवार को राजधानी लखनऊ में कोविड से हुई मौतों को लेकर भयावह स्थिति बन गई। 42 मौतों के साथ शनिवार को नया रिकॉर्ड बन गया। एक दिन में कोरोना से मौतों का यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले 17 अप्रैल को 36 लोगों की वायरस ने जान ली थी। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 5461 नए मामले भी सामने आए। शुक्रवार को इनकी संख्या 5682 थी।