लखनऊ

Varun Gandhi: अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा करने वाले BJP सांसद वरुण गांधी ने फिर की नेहरू की तारीफ

Varun Gandhi in Pilibhit: BJP सांसद वरुण गांधी पीलीभीत के एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू में की जमकर तारीफ की। उन्होंने विरोधियों को भी स्पीकर बना दिया था।

2 min read
May 27, 2023
भाजपा सांसद वरुण गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू।

Varun Gandhi in Pilibhit: BJP सांसद वरुण गांधी पीलीभीत के एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू में की जमकर तारीफ की। उन्होंने विरोधियों को भी स्पीकर बना दिया था।

अपने ही सरकार पर सवाल खड़ा करते हैं वरुण
भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने सरकार पर सवाल खड़ा करते रहते हैं। वरुण गांधी ने एक बार फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जमकर तारीफ कर डाली। पीलीभीत के स्प्रिंगडेल कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा उत्सव था। वहां वरुण गांधी ने कहा, “नेहरू हमारे परनाना थे। उन्होंने विरोधियों को भी मौका दिया और स्पीकर बना दिया था।”

सांसद वरुण ने 1947 का वो किस्सा भी सुनाया
सांसद वरुण ने 1947 का वो किस्सा भी सुनाया, जब लोकसभा का गठन हुआ था। वरुण गांधी ने कहा, “उस समय मावलंकर लोकसभा के अध्यक्ष बने, लेकिन कुछ समय के बाद उनका स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तय किया कि हम सरदार हुकुम सिंह को लोकसभा अध्यक्ष बनाएंगे, तब वे छोटे से अकाली दल सदस्य थे। यह सुनकर सरदार हुकुम सिंह भी चौंक गए और पंडित नेहरू के पास जाकर बोले इसी लोकसभा में मैंने आपका विरोध किया, आपकी आलोचना की।”


आगे उन्होंने कहा, “इसके बाद भी आपने मुझे लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुना क्या ये सही है, कोई मजाक तो नहीं। इस पर नेहरू ने कहा हमें आप जैसे लोगों की जरूरत है। इस समय देश में खूब नेहरू-नेहरू चल रहा है। बड़े पदों पर ऐसे भी लोग रहने चाहिए जो नेहरू जैसे शख्सियत को बुरा भला कहने की ताकत रखता हो। उसी लोकतांत्रिक प्रणाली से हमारा देश बना है। सांसद वरुण ने कहा कि हमें लीडर नहीं जनता का सेवक बनकर काम करना है।”


कोरोना काल में अपनी संसद निधि द्वारा कराए गए कामों का याद दिलाते हुए वरुण ने ऑक्सीजन संसाधन और सांसद रसोई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा बड़ा आदमी वह होता है, जिसके साथ कोई छोटा महसूस ना करे। सांसद ने पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए प्लास्टिक से दूर रहने की अपील की। जनपद में 70 प्रतिशत तालाब गंदे हैं, जो नेहरू युवा केंद्र की टीम लगकर साफ कर सकती है। युवा संवाद कार्यक्रम में विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

Published on:
27 May 2023 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर