19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की महारानी ने फरियादी को मारा थप्पड़

जवाब में महिला ने भी रानी को पीटने के लिए चप्पलें निकाल ली।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Jan 10, 2018

hamirpur news

हमीरपुर. जनपद के सरीला स्टेट की महारानी और नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक फरियादी महिला से बहस करती दिख रही हैं। फरियादी महिला को रानी शैफाली सिंह पहले शांत होने को कहती हैं और उसके बाद उसे थप्पड़ मार देती हैं। मामला हमीरपुर जनपद के सरीला नगर पंचायत का है। बीजेपी की रानी शैफाली सिंह चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष नियुक्त हुई हैं।

यह भी पढें - हुनर को सलाम : आँखों से असमर्थ नफीस है सिलाई मशीन का बेहतरीन कारीगर

फरियाद लेकर नगर पंचायत दफ्तर पहुंची थी पीड़िता

नगर पंचायत कार्यालय में सरीला कस्बे की रहने वाली विधवा महिला प्रेमलता एक मामले की फरियाद लेकर पहुंची थी। प्रेमलता ने 1996 में पति राम प्रकाश द्वारा ख़रीदे गए मकान को अपने नाम दर्ज करवाने का अनुरोध किया। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत के ईओ भारत सिंह ने कहा कि यह मकान किसी और ने खरीद रखा है और सादे कागज पर लिखा गया शिकायत मान्य नहीं है। इस बात को लेकर फरियादी नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां पहुंची थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया और रानी शैफाली सिंह ने उसे थप्पड़ मारते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, जवाब में महिला ने भी रानी को पीटने के लिए चप्पलें निकाल ली।

यह भी पढें - देखें वीडियो - किस तरह मंडी के कर्मचारी करते हैं वसूली

दोनों पक्षों ने की पुलिस से शिकायत

घटना के बाद रानी ने महिला को पुलिस के हवाले करते हुए सरकारी कार्य मे बाधा डालने की तहरीर दी। मामला बढ़ने पर पीड़ित महिला ने भी रानी शैफाली के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढें - 40 मिनट खिलखिलाते थे, अब दस मिनट भी नहीं हंसते