7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधान परिषद उपचुनाव: CM योगी की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 29 मई को आएंगे नतीजे

विधान परिषद उपचुनाव: विधान परिषद की जिन दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उन दोनों ही सीटों पर पहले भाजपा का ही कब्जा था।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Tiwari

May 18, 2023

 bjp-nominated-candidates-names-in-presence-of-cm-yogi

नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ CM योगी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने आज नामांकन कर दिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 22 मई को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। इन दोनों सीटों के लिए 29 मई को चुनाव होंगे और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

CM योगी की मौजूदगी में किया नामांकन
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज भाजपा उम्मीदवार पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

29 मई को आएंगे नतीजे
विधान परिषद के उपचुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने बताया था कि दोनों सीटों के लिए ही 11 मई से 18 मई तक नामांकन होगा।वहीं, 22 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 मई को इस सीट पर चुनाव होगा और इसी दिन नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।

दोनों सीट पर था भाजपा का कब्जा
विधान परिषद की जिन दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उन दोनों ही सीटों पर पहले भाजपा का ही कब्जा था।
भाजपा MLC बनवारी लाल के निधन और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद ही दोनों सीट खाली हो गई थी। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल जहां जनवरी 2027 तक था। वहीं, बनवारी लाल का कार्यकाल जुलाई 2028 में पूरा होने वाला था।

यह भी पढ़ें: UP News: देवरिया में फेरे के बाद अचानक दूल्हे से रूठ गई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात, जानें ऐसा क्या हुआ?

विधान परिषद में है भाजपा का दबदबा
बता दें कि वर्तमान में 100 सदस्यीय यूपी विधान परिषद में बीजेपी के 74 सदस्य हैं, जबकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद), जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और शिक्षक दल (गैर-राजनीतिक) के एक-एक सदस्य हैं। स्वतंत्र समूह और निर्दलीय के दो-दो सदस्य हैं और 6 सीटों के लिए कुछ समय पहले की राज्यपाल ने 6 नामों को मनोनीत किया था. यूपी विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से 10 सदस्यों को राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।