भाजपा क्षेत्रीय समिति और मेरठ महानगर व जिला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्लास्टिक के गिलासों की जगह कुल्हड़ों का उपयोग किया जाएगा। प्लास्टिक की कोई भी सामग्री बैठक में उपयोग नहीं की जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री ने दस विभागों की बैठकें ली, जिसमें वित्त, आवास, भोजन, सुरक्षा, यातायात, परिवहन, स्वागत समिति, पंजीकरण आदि की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रभारी विजयबहादुर पाठक, डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अशोक मोगा, करुणेश नंदन गर्ग, विधायक सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, संगीत सोम, शिवकुमार राणा आदि भी मौजूद रहे।