1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम के ऐलान के बाद भाजपा आलाकमान में मची खलबली, आजम खां को लेकर जारी किया बयान

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा मंगलवार को अचानक की गई प्रेस वार्ता से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मच गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Sep 04, 2019

Swatantra Mulayam

Swatantra Mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) द्वारा मंगलवार को अचानक की गई प्रेस वार्ता से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मच गई है। आंदोलन की चेतावनी का भाजपा (BJP) ने संज्ञान लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। और जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कुछ वैसा ही हुआ है। दरअसल मुलायम सिंह यादव (Mualyam Singh Yadav) की भाजपा में काफी इज्जत है। और बावजूद इसके कि मुलायम ने मंगलवार को भाजपा के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनपर निशाना न साधकर सपा अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) और आजम खां (Azam Khan) को ही आड़े हाथों लिया है।

ये भी पढ़ें- अब से यूपी में इन सब चीजों पर लग जाएगा बैन, मुख्य सचिव बनते ही आरके तिवारी ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वह ऐसा आजम खां (Azam Khan) को सही ठहराने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम के लिए कहा कि वह सपा के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) व अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधने से नहीं रुके। उन्होंने कहा जिस तरह से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने प्रेस वार्ता की है और आजम का बचाव किया उससे साफ है कि आजम (Azam Khan) ने अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए तमाम घपलों और घोटालों को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर मायावती का सरकार पर बड़ा हमला, कर दिया सबसे बड़ा ऐलान

उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगाया कि मुलायम ने तो पुत्र मोह में बेटे को सत्ता की कुर्सी दे दी, लेकिन अखिलेश ने पिता को न सिर्फ सपा अध्यक्ष पद से हटाया, बल्कि लगातार उनके आदेशों की अवहेलना भी की। मुलायम खुद कई दफा सार्वजनिक मंचों से अपना यह दर्द बयान कर चुके हैं।

आजम पर कहा यह-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद जब यूपी में अवैध कब्जे जैसी शिकायतों का संज्ञान लिया गया तो शुरूआती जांच में ही तमाम भूमाफिया घेरे में आने लगे, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। रामपुर में आजम (Azam Khan) के खिलाफ कई ऐसे प्रकरणों में जांच के बाद कार्रवाई हो रही है तो अखिलेश (Akhiesh Yadav) भी बेचैन हो रहे हैं। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो आजम खां (Azam Khan) क्यों डर हुए हैं।

Story Loader