22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बोर्ड अध्यक्ष कासमी ने ठहराया सही

Action On Madrassas:पूरे राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ भाजपा सरकार की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने न्याय संगत बताया है। कासमी ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 20 Mar 2025, 6:19 PM IST

Madrasa Board President Mufti Shamoon Qazmi has justified the ongoing action against madrasas

मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

Action On Madrassas:मदरसों के खिलाफ चल कार्रवाई को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने उचित ठहराया है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में पुलिस और प्रशासन अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहा है। तीन दिन पहले प्रशासन ने काशीपुर और सितारंगज में अभियान चलाते हुए 18 मदरसों को सील किया था। मदरसा संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। उससे पहले देहरादून में भी कई मदरसे प्रशासन सील कर चुका है। देहरादून में मरदसे सील करने को लेकर मुस्लिम समुदाय ने जमकर हंगामा भी काटा था। उसे लेकर कई गिरफ्तारियां भी हुई थी। ऊधसिंह नगर में प्रशासन ने मदरसे सील करने की कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की थी। इसी को लेकर अब मदरसा बोर्ड अध्यक्ष कासमी ने वीडियो संदेश के जरिए बयान जारी किया है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को न्याय संगत करार दिया है।

किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं कार्रवाई

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष कासमी ने वीडियो संदेश में मदरसों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मदरसों को नियमों के तहत लाने के लिए यह कार्रवाई हो रही है। स्पष्ट है कि यह कार्रवाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ या दूसरे कारणों से नहीं है। उन्होंने मदरसा संचालकों से अपील की कि वह अपने आय का स्रोत भी बताएं, मदरसों को पंजीकृत कराएं। इसके साथ ही, मदरसा बोर्ड की ओर से लागू एनसीईआरटी का सिलेबस छात्रों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि, सरकार चाहती है कि मदरसों के बच्चे मुख्यधारा में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 वर्षों के कार्यकाल में इन्हें मुख्यधारा से नहीं जोड़ा।

ये भी पढ़ें-Madrasa Seal:18 मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, कई थानों से बुलाई पुलिस और पीएसी