14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Crisis : सावधान! 25 नहीं 45 दिन में हो रही गैस की बुकिंग, ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन

LPG Booking Rule 45 Days : सरकार ने LPG की किल्लत को देखते हुए अब 25 दिन की बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 45 दिन कर दी है।

2 min read
Google source verification

अब 45 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग, PC- Patrika

लखनऊ : पूरे देश में एलपीजी गैस की किल्लत चल रही है। सरकार ने सबसे पहले 21 दिन बाद गैस की बुकिंग शुरू की थी। फिर इस नियम को बढ़ाकर 25 दिन किया गया। लेकिन, अब सरकार ने इसकी अवधि 45 दिन कर दी है।

मतलब यह कि अगर आपने 15 मार्च को अपने सिलिंडर की बुकिंग करवाई है तो अब आप 1 मई को दोबारा अपने सिलिंडर की बुकिंग करवा पाएंगे। इसका मतलब यह है कि आपको सीधे 45 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 45 दिन तक अब आपको अपना सिलिंडर चलाना है। इसके पहले आपको सिलिंडर नहीं मिलेगा। हलांकि यह नियम अभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है।

सरकार एक ओर यह कह रही है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है। लेकिन, फिर बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 25 से 45 दिन कर देने पर सवाल तो उठता है। सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे जमाखोरी न हो सके। लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह कि अगर किसी परिवार में 7 से 8 लोग हैं। तो क्या सिलिंडर 45 दिन चल पाएगा? या वह अपना कोई अन्य विकल्प तलाश लें?

जान लें क्या हैं बुकिंग के नियम

सरकार की ओर से जारी नियमों के मुताबिक, शहरी उपभोक्ता अब 25 दिन के बाद ही अपनी बुकिंग करवा सकेंगे। उसके बाद ही उनको सिलिंडर की डिलीवरी होगी। दूसरी बात ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिन के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद डिलीवरी होगी।

क्या हैं डिलीवरी के नियम

आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से बुकिंग करनी होगी। उसके बाद जो ओटीपी आएगी। उसे डिलीवरी ब्वॉय को दिखाना होगा। इसके बाद ही सिलिंडर की डिलीवरी हो सकेगी। अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको एजेंसी जाकर KYC करवानी होगी। तभी बुकिंग हो सकेगी।