14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदमा दे गईं बॉलीवुड की चांदनी, श्रीदेवी की ऐसे हुई अचानक मौत, यूपी के फैंस बेहद निराश

बॉलीवुड की हवा हवा हवाई कही जाने वाली श्रीदेवी की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Feb 25, 2018

Bollywood actress Sridevi Kapoor passes away Dubai

लखनऊ. बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी अपने फैंस को अचानक सदमा देकर चली गईं। दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी की उम्र 54 साल थी।जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी बॉलीवुड अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी थीं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक मुंबई लाया जाएगा।

फैंस को लगा तगड़ा झटका

बॉलीवुड की हवा हवा हवाई कही जाने वाली श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड समेत देश भर के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। श्रीदेवी को चाहने वाले देश-विदेश हर जगह हैं। उत्तर प्रदेश में भी श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस को सदमा लगा है। फैंस उनकी मौत की खबर पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनके फैंस शोक में डूबे हैं और उनकी फिल्मों को देखकर उन्हें याद कर रहे हैं।

जूनियर्स से था काफी जुड़ाव

लखनऊ के रहने वाले मुंबई में थियेटर आर्टिस्ट प्रदीप की मानें तो श्रीदेवी बेहद खुशमिजाज एक्ट्रेस थीं। अपने जूनियर्स के साथ उनका काफी जुड़ाव था। प्रदीप मे बताया कि साल 1997 में फिल्म जुदाई के बाद से श्रीदेवी ने 15 सालों के लिए फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था, लेकिन साल 2012 में आई फिल्म इंग्लिश-विंगलिश में बॉलीवुड में धमाल मचा दिया। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद साल 2017 में श्रीदेवी की फिल्म मॉम आई। मॉम श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी।

शालीन स्वभाव की थीं श्रीदेवी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का लंबा योगदान रहा है। फिल्मों को श्रीदेवी के बड़े योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड ऐक्टर्स समेत तमाम लोग उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में रहने वाले थियेटर आर्टिस्ट विनय के मुताबिक यहां भी तमाम फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन और पूजा पाठ करेंगे। विनय ने बताया कि वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग को देखने गया था। उस समय श्रीदेवी को देखने का मौका मिला था। वे बेहद शानदार एक्ट्रेस थीं। उनका शालीन स्वभाव देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि ये वही श्रीदेवी हैं जिनके देश-विदेश में लाखों-करोड़ों फैंस हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग