जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता दो साल से बॉर्डर-2 की कहानी पर काम कर रही थीं। इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ समेत कई सितारे नजर आएंगे। प्री-प्रोडक्शन से जुड़ी टीम के एक सदस्य के मुताबिक, जनवरी से दून में एक महीने से अधिक समय तक शूटिंग होगी। मसूरी किमाड़ी रोड और एक अन्य जगह नदी किनारे की लोकेशन तय हो चुकी है, जिसे भारत-पाक बॉर्डर के रूप में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को 2026 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने की योजना है।