
बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का मामला बढ़ता जा रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन से खिलाड़ियों के साथ बैठक करके समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन खिलाड़ी पीछे हटने को तैयार नहीं। वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
शुक्रवार यानी आज भी दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों का धरना जारी है। इसी बीच भारतीय ओलंपिक संघ ने मीटिंग बुलाई और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न की जांच करने के लिए 7 सदस्यों की टीम गठित कर दी है। कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह की प्रेस कांफ्रेस हुई रद्द, बेटे प्रतीक बोले- खेल मंत्रालय को दिया गया है जवाब
सांसद ने प्रेस कांफ्रेस को कर दिया रद्द
वहीं दूसरी ओर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आज अपने जिला गोण्डा के नंदनी नगर में प्रेस कांफ्रेस करके लगे आरोपों पर जवाब देने वाले थे। उन्होंने दो- दो प्रेस कांफ्रेस का समय बदला लेकिन आखिर में प्रेस कांफ्रेस को कैंसिल कर दिया।
बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक सिंह ने मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि आज कोई प्रेस कांफ्रेस नहीं होगी। जो जवाब देना था वह खेल मंत्रालाय को जवाब दिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि 22 तारीख को वह अपनी कमेटी से मीटिंग के बाद कोई भी फैसला लेंगे।
पहलवानो ने भारतीय ओलंपिक को लिखा था पत्र
पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा था। इसके बाद भारतीय ओलंपिक ने टीम का गठन किया है।
Updated on:
20 Jan 2023 09:46 pm
Published on:
20 Jan 2023 09:45 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
