5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brijbhushan singh: बृजभूषण के घर पर रात में कोई लड़की आती है? नौकरों ने बताया सच

Brijbhushan singh: दिल्ली पुलिस सोमवार देर रात WFI के पूर्व अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के घर गोंडा पहंची। पुलिस ने बृजभूषण के 15 कर्मचारियों से पूछताछ की। ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, माली और नौकरों से सवाल-जवाब किए। दिल्ली से 5 पुलिसकर्मियों की टीम गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Jun 06, 2023

brajbhusan.jpg

भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह के यहां कितने दिनों से रहते हो
BJP सांसद बृजभूषण के नौकर से दिल्ली पुलिस ने सवाल पूछा कि यहां कितने दिनों से रहते हो। कहां घर है। कितना पैसा मिलता है। कभी कोई महिला यहां अती है? रात रुकती है? आप सांसद को कब से जानते हों।

डेढ़ घंटे तक 12 कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए
लखनऊ में 3 कर्मचारियों से पूछताछ के बाद टीम गोंडा के बिश्नोहरपुर स्थित घर गई। यहां करीब डेढ़ घंटे तक 12 कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए। उनका नाम-पता नोट किया। बयान दर्ज करने के बाद टीम रात 11:30 बजे दिल्ली रवाना हो गई।

ड्राइवर-नौकर के बयान दर्ज किए
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हमसे कोई पूछताछ नहीं की। क्योंकि, पुलिस 2 बार पहले ही 5-6 घंटे दिल्ली में पूछताछ कर चुकी है। हमारे यहां काम कर रहे ड्राइवर-नौकर के बयान दर्ज किए हैं।

यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रमुख पहलवान अब ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। और अब ऐसी खबर आ रही है कि सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराने वाली इकलौती नाबालिग महिला पहलवान ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 7 महिला पहलवानों में से इकलौती नाबालिग ने अब नया मैजिस्ट्रेट के सामने नया बयान दिया है जिसमें पहले लगाए गए आरोपों को वापस ले लिया है।