आगरा के एत्मादुद्दौला थाने में पहुंचा ये मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर में मिस्त्री का काम करने वाले पति का परिवार उसके छोटे भाई के साथ रहता था। मिस्ती की शादी आठ साल पहले महिला से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। ग्वालियर में काम करने वाले मिस्त्री का परिवार भाई के साथ रहता था इसी दौरान भाभी और देवर में इश्क हो गया। इसकी जानकारी जब मिस्त्री को लगी तो उसने विरोध दर्ज किया। जिससे घर में विवाद शुरू हो गया।
आगरा. किसी ने ठीक ही कहा है कि ‘इश्क जब परवान चढ़ता है तो अंधा कर देता है’ ऐसा ही एक मामला आगरा में देखने को मिला है जहां पर एक महिला को अपने देवर से प्यार हो गया, प्यार भी इस कदर कि वह अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो गई। अपनी पत्नी और भाई के इश्क को देखकर पति ने खुद को समझा लिया और पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। हालांकि पत्नी को छोड़ने से पहले पति ने दो शर्त रखी। पति ने शर्त रखी कि वो पत्नी को तलाक नहीं देगा, दूसरा की पत्नी कभी भी अब उसके घर वापस नहीं आएगी।
जानकारी के बाद हुआ विवाद
आगरा के एत्मादुद्दौला थाने में पहुंचा ये मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर में मिस्त्री का काम करने वाले पति का परिवार उसके छोटे भाई के साथ रहता था। मिस्ती की शादी आठ साल पहले महिला से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। ग्वालियर में काम करने वाले मिस्त्री का परिवार भाई के साथ रहता था इसी दौरान भाभी और देवर में इश्क हो गया। इसकी जानकारी जब मिस्त्री को लगी तो उसने विरोध दर्ज किया। जिससे घर में विवाद शुरू हो गया।
थाने पहुंचा मामला
घर में विवाद होने के बाद मामला थाने पर पहुंचा जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की और महिला से पूछा कि वह क्या चाहती है। महिला ने बताया कि वह अपने देवर के साथ रहना चाहती है और बच्चों को भी रखना चाहती है पति इसके लिए तैयार हो गया। लेकिन पति ने पत्नी के सामने दो शर्त रखी है कि वह तलाक नहीं देगा और पत्नी अब कभी वापस उसके घर नहीं आएगी। पत्नी ने पती की दोनों शर्त मान ली है जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर देवर के साथ चली गई।