
BSP seeks for these important seats of Loksabha election 2019
लखनऊ. 2019 चुनाव से पहले नेताओं और विधायकों का दल बदले का दौर जारी है। शनिवार को इसी कड़ी में मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। इन दोनों ही पार्टी के कई नेता राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हुए हैं। रालोद के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को इन लोगों की पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर रालोद के मध्य यूपी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।
यह लोग हुए शामिल-
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के मध्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बसपा छोड़कर आए पूर्व कोषाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख परमात्मा शरण पासवान, पूर्व महासचिव मो. बदीर तथा विजय तिवारी, पूर्व प्रधान वासुदेव गौतम, अभिषेक गौतम, शिवनाथ गौतम तथा सपा के श्रवण कुमार गौतम, अभिषेक कुमार तिवारी, रज्जन बाजपेई सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
दिया यह बयान-
उन्होंने बताया कि इन नेताओं और कार्यकताओं ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। रालोद में शामिल होने के अवसर पर इन नेताओं को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
Published on:
08 Dec 2018 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
