
Symbolic Photo of Mayawati and Muslim Candidate
UP Assembly Elections 2022 को लेकर बसपा ने दूसरी तो भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की जारी की गई तीसरी लिस्ट के कुल 85 प्रत्याशियों में से 15 महिलाओं को टिकट मिला जबकि एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं है। वहीं बसपा की जारी की गई 51 लोगों की लिस्ट में महिलाओं की अपेक्षा मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। जहां भाजपा ने ज्यादातर अपने विधायकों पर दांव लगाया है, तो बसपा ने मुस्लिमों के सहारे ही 2022 विधानसभा में जीत का ख्वाब देख रही है। बसपा दूसरे चरण की 55 मे से 51 सीट पर बसपा ने अपने उम्मीदवारों में 22 मुस्लिम और 3 महिलाओं को टिकट दिया है।
बसपा की 51 सीट पर 3 महिलाएं और 22 मुस्लिमों पर लगाया दांव
बसपा ने दूसरे चरण की 55 में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बचे हुए 4 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। बसपा ने इस लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं 22 प्रत्याशियो पर दांव लगाया है। तीन महिलाओं में नहटौर से प्रिया सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बिल्सी सीट से ममता शाक्य प्रत्याशी हैं। बिजनौर से रुचिवीरा की घोषणा कर दी है। जबकि ज़्यादातर सीटों पर मुस्लिम कैंडीडेट पर ही भरोसा जताया है।
भाजपा की तीसरी लिस्ट 85 में 15 महिलाएं, विधायकों पर दिखाया भरोसा
भाजपा ने तीसरी लिस्ट में 85 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें 15 महिलाओं को टिकट दिया है। जिसमें प्रमुख नाम रायबरेली से अदिति सिंह, मृगांका सिंह को कैराना विधानसभा, सपना कश्यप को चरथावल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण विधानसभा, रानी पक्षालिका को बाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने अब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.
2017 की जीत दोहराने के लिए ओबीसी पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा
इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी गठबंधन का मुकाबला मुख्यतौर पर समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस से है. भाजपा ने जीत के लिए इस बार भी ओबीसी पर ज्यादा भरोसा जताया है। जिसमें कई सामास्य सीट पर भी ओबीसी और दलित प्रत्याशियों को उतारना कुछ ऐसा ही दिखाता है। इसके पहले 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी. बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. समाजवादी पार्टी को 47, बीएसपी को 19, अपना दल को 9, कांग्रेस को सात, सुभासपा को चार, निषाद को एक, आरएलडी को एक सीट पर जीत मिली थी. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सफलता मिली थी.
7 चरण में होगा चुनाव, 10 मार्च को रिज़ल्ट
यूपी में 7 चरण मे चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. जिसमें अभी लगभग सभी पार्टियों ने पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की है। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने कई अन्य चरणों की कुछ सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है।
पहले चरण में कुल 58 सीट है। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 21 जनवरी इसकी लास्ट डेट नॉमिनेशन थी। अब 10 फरवरी को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 55 सीट हैं। इसके लिए 21 जनवरी नोटिफिकेशन हो चुका है। 28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन की है। इसमें 14 फरवरी को मतदान होगा।
Updated on:
22 Jan 2022 06:59 pm
Published on:
22 Jan 2022 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
