2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई बसपा, बनाया ये खास प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा लाखों लोगों को करेगी भाजपा के विरुद्ध

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jul 21, 2018

mayawati

अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई बसपा, बनाया ये खास प्लान

लखनऊ. इंटरनेट और सोशल मीडिया की फैलती चादर में राजनीतिक दलों ने भी अब पूरी तरह से पांव डालने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मजबूत स्थिति बनाने के लिए सोशल मीडिया के महारथी बनाने शुरू कर दिए हैं अौर भाजपा सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखा रही है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इससे पीछे नहीं है। बसपा ने भी लोकसभा चुनाव 2019 की पूरी तैयारी करते हुए कई फेसबुक ग्रुप तैयार किए है। बसपा सोशल मीडिया के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती है। इसके चलते ट्विटर और वॉट्सऐप के जरिए भी प्रचार की तैयारी कर ली है। अौर तो अौर इन पर वायरल करने के लिए आक्रामक कंटेंट भी तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी किसी ग्रुप या अकाउंट को अपना अधिकृत नहीं मानती, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कई विडियो, ऑडियो, कार्टून खुद पार्टी ने बनवाए हैं।

फेसबुक में बनाए कई ग्रुप

बसपा के फेसबुक पर लगभग दर्जन भर से ज्यादा ग्रुप हैं। 'एक करोड़ बसपा समर्थकों का ग्रुप' पर 5.45 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इसी तरह 'डॉ. बीआर आंबेडकर लाइफ ऑफ स्ट्रगल' ग्रुप पर 2.87 लाख और 'आई एम विद मायावती' ग्रुप पर 2.40 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। वहीं फेसबुक पर इसके अलावा भी कई ग्रुप हैं, जिनके सदस्यों की संख्या हजारों और लाखों में हैं।

ट्विटर पर दिखा रही कमाल

वहीं इसके अला बसपा ने ट्विटर पर भी पूरी तरह अपना जाल बिछाया है। बीएसपी नाम से कई अकाउंट बनाए गए हैं। बसपा नें ट्विटर 'बहुजन समाज पार्टी', 'बीएसपी फॉर यूपी' के अलावा कई राज्यों और जिलों के नाम से भी अकाउंट विपक्ष पार्टी पर अटैक करने की पूरी तैयारी कर ली है। इन ग्रुपों में बसपा सुप्रीमो मायावती के भाषण से लेकर महापुरुषों के बारे में जानकारियां, पार्टी के समर्थन और विरोधी पार्टियों की खामियों से जुड़ी पोस्ट शेयर की जा रही हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ों जाए।

वॉट्सऐप पर भी आगे

बसपा सोशल मीडिया पर पूरी तरह ऐक्टिव हो चुकी है। बता दें सोशल मीडिया को लेकर बहुजन समाज पार्टी कुछ ज्यादा ही तैयारी कर रही है। हर स्तर पर अपने- अपने ग्रुप बनाए जा रहे है। पार्टी लगातार सही मुद्दों पर सक्रियता दिखाकर, विरोधियों की गलत नीतियों या संवेदनशील मुद्दों को उठाते हैं। बड़ी तादाद में सोशल मीडिया पर मौजूद बसपा के नेता तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी खास तौर से युवाओं को दी जा रही है।

बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह ने लखनऊ के मंडलीय सम्मेलन में कहा था कि वॉट्सऐप में युवा ज्यादा एक्सपर्ट हैं। हम जैसे लोग इसमें एक्सपर्ट नहीं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जो भी नया ऑडियो, विडियो या अन्य प्रचार सामग्री तैयार की जाएगी, वह वॉट्स ऐप के जरिए युवाओं और आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

Story Loader