समाजवादी पार्टी ने सदन में प्रदेश की कानून व्यवस्था, इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या और समाजवादियों पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा किया। सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री समाजवादियों को आतंकवादी बता रहे हैं लेकिन संघ का इतिहास नहीं बता रहे हैं। साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि महात्मा गांधी को मारने वाली पिस्टल कहाँ से आई थी और किसकी थी। साजन ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री यह इतिहास बताएँगे।