26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुक्कल नवाब ने मनाया ‘गऊ रक्षा बंधन’, मुस्लिम महिलाओं ने गाय को बांधी राखी

बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब रक्षाबंधन के मौके पर चर्चा में रहे। दरअसल उन्होंने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:59 PM IST

jj

बुक्कल नवाब ने मनाया 'गऊ रक्षा बंधन', मुस्लिम महिलाओं ने गाय को बांधी राखी

लखनऊ. बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब रक्षाबंधन के मौके पर चर्चा में रहे। दरअसल उन्होंने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने गायों को राखी बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया। राजधानी स्थित कुड़िया घाट पर हुए इस कार्यक्रम में बुक्कल नवाब ने कहा कि गायों की रक्षा होनी चाहिए जिस तरह मुस्लिम लोगों पर आरोप लगते हैं ऐसे प्रोग्रामों से उनके ऊपर यह आरोप नहीं लगेंगे और गायों के प्रति मुस्लिम परिवारों का लगाव भी बढ़ेगा। उनके अनुसार हमारी सरकार गायों की रक्षा करने का लगातार प्रयास करती है उसी के तहत आज हमने मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने का काम किया है जिससे एक मैसेज जा सके कि मुस्लिम लोग गायों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

नवाब का नया शिगूफा

अखिलेश द्वारा विष्णु नगर बसाने पर बुक्कल नवाब ने कहा कि विष्णु नगर बसने पर मैं भी चन्दा (आर्थिक योगदान दूंगा) अखिलेश को दूंगा। बता दें कि कुछ रोज पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह इटावा में भगवान विष्णु का नगर विकसित करेंगे। इस नगर में भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जो कम्बोडिया के अंकोरवाट मंदिर से भी भव्य होगा। बुक्कल नवाब ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर जहां एक तरफ भाइयों के कलाई पर बहन ने राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं वही पर लखनऊ की मुस्लिम महिलाओं ने गौ को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का प्रण लिया।

रक्षा करने का लिया संकल्प


समाजवादी पार्टी के बाद से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हनुमान भक्त बुक्कल नवाब ने गाय को बहन मान लिया है। हिंदूओं में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। भाजपा से विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने गाय को बहन का दर्जा दिया है। समाजवादी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद से विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब की आस्था भी बढ़ती जा रही है। विधान परिषद सदस्य के पद की शपथ लेने के बाद राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के हनुमान मंदिर में बड़ा सा घंटा चढ़ाने वाले बुक्कल नवाब ने जून में हनुमान मंदिर में भंडारा भी कराया था। अब वह एक बड़े मिशन की ओर हैं।

बता दें कि लखनऊ शहर में बुक्कल नवाब शिया समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। अप्रैल में बुक्कल नवाब के हनुमान मंदिर जाने पर देवबंदी उलेमाओं ने ऐतराज जताया था। अब वह रक्षाबंधन को नये अंदाज में मनाया