5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर बसपा ने दर्ज कराई याचिका, की कार्रवाई की मांग

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dikshant Sharma

Nov 24, 2017

bulbul godiyal

Bulbul Godiyal

लखनऊ। पहले चरण के मतदान के बाद ईवीएम में अन्य उम्मीदवारों को वोट देने पर कमल पर लाइट जलने के आरोपों ने तूल पकड़ ली है। सभी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी पर हावी होता दिख रहे हैं। मामला आरोप प्रत्यारोप से बढ़ अब कोर्ट के दरवाजे भी पहुंच चुका है। कानपुर में मतदान के दौरान हुए भारी हंगामे के बाद अब लखनऊ से बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल ने मोर्चा खोल दिया है। बुलबुल गोदियाल ने इस संबंध में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में रिट दायर की है।

ये भी पढ़ें- ये हैं अनुष्का शर्मा की मामी, उत्तर प्रदेश की इस सीट से लड़ने जा रही हैं चुनाव

शुक्रवार सुबह बुलबुल गोदियाल ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कोर्ट से इस मुद्दे पर जल्द सुनवाई के लिए आग्रह किया है। उनका कहना है कि ईवीएम में गड़बड़ी कर चुनाव की पारर्दर्शिता खत्म की जा रही है। कोर्ट इस मुद्दे पर हस्तछेप कर इसे रोके।

बुलबुल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एक बार फिर ईवीएम से छेड़छाड़ की जारी है। दूसरे चरण का चुनाव रविवार को होना है। हाई कोर्ट से एपीएल है कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर विचार करे। जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।

कौन है बुलबुल गोदियाल

बसपा प्रत्याशी बुलबुल गोडियाल पेशे से खुद वकील हैं। वे एमए-एलएलबी हैं। बुलबुल गोडियाल 1977 में सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल से पासआउट हैं। उनकी चल सम्पति - 96,06,323 और अचल सम्पति 1.5 करोड़ है। उनके नामांकन के दौरान राजसभा सांसद मुम्काद अली और पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे मौजूद रहे थे। साथ ही वे दो गाड़ियों की मालिक हैं जिनकी कीमत 11 लाख और 3 लाख है। इनकी चल सम्पत्ति 72,27,296 है जबकि इनके पति की 23,79,027 है। उनके पास 3 लाख के सोने के आभूषण हैं।