23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा मुंबई, यहीं मिलेगा हाईटेक इलाज

कैंसर संस्थान एवं अस्पताल लखनऊ एवं टाटा मेमोरियल सेन्टर मुम्बई के बीच एम.ओ.यू साइन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 21 May 2018, 8:31 PM IST

cancer

Operation of cancer lump

लखनऊ। कैंसर संस्थान एवं अस्पताल लखनऊ एवं टाटा मेमोरियल सेन्टर मुम्बई के बीच एम.ओ.यू साइन किया गया। यह कैंसर संस्थान राज्य की प्रगति में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके क्रियाशील होने के उपरान्त रोगियों के उपचार हेतु अब मुम्बई जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनको पर्याप्त उपचार यहीं पर उपलब्ध हो जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की जन लोक कल्याणकारी नीति के तहत उत्तर प्रदेश की जनता को विश्व स्तरीय एवं अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए राजधानी लखनऊ में विश्व स्तरीय अतिविशिष्ट कैंसर संस्थान एवं अस्पताल की स्थापना की गई है।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने पूर्ण कैंसर चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में किये जा रहे प्रयास के क्रम में टाटा मेमोरियल सेन्टर मुम्बई और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एवं अस्पताल लखनऊ के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षर के अवसर पर योजना भवन के सभागार में अपनी बात रखी। टण्डन ने कहा कि इससे प्रदेश के कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी। एम.ओ.यू. से टाटा कैंसर मुम्बई से कैंसर की विश्व स्तरीय एवं अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणाली उपलब्ध कराई जायेगी। टाटा कैंसर संस्थान यहां के विशेषज्ञ डाक्टरों, नर्सों व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ तकनीकी एवं प्रक्रिया जन्य अनुभव का भी आदान-प्रदान करेगा।

टाटा कैंसर संस्थान के निदेशक डा. बडवे ने कहा कि यहां पर कैंसर संस्थान की स्थापना प्रदेश में लोंगो के लिए अत्यंत लाभकारी है और वह अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग, कैंसर चिकित्सा प्रक्रिया, कैंसर चिकित्सा शिक्षा एवं कैंसर शोध में टाटा मेमोरियल सेन्टर की अनुभवी एवं दक्ष संकाय सदस्यों का सम्पूर्ण सहयोग उपलब्ध करायेंगे।

इस अस्पताल को गुणवत्ता एवं पूर्ण कैंसर चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में किये जा रहे प्रयास के क्रम में आज टाटा मेमोरियल सेन्टर मुम्बई और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एवं अस्पताल लखनऊ के मध्य चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन की उपस्थिति में निदेशक टाटा मेमोरियल सेन्टर मुम्बई प्रो. आर. बडवे एवं निदेशक अतिविशिष्ट कैंसर संस्थान एवं अस्पताल लखनऊ प्रो. शालीन कुमार के द्वारा एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे ने कहा कि कैंसर संबंधी आधुनिक उपचार की जानकारी के लिए टाटा कैंसर सेन्टर द्वारा उपचालित मुफ्त आॅनलाइन कैंसर शिक्षण का प्रदेश में शुभारम्भ किया गया, जिसका लाभ उ0प्र0 में कैंसर इलाज से जुड़े सभी विशेषज्ञों को मिलेगा।

इस अवसर पर कैंसर संस्थान के निदेशक डा. शालीन कुमार, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा जयन्त नार्लिकर एवं टाटा मेमोरियल कैंसर संस्थान मुम्बई के डा. पंकज चतुर्वेदी तथा डा. कैलाश शर्मा भी उपस्थित थे।

थे।