26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया सहित इन विधायकों को जनता ने बनाया था लखपति, BSP हो गयी थी साफ़

जनता के वोट से इन्होंने अपने विपक्षियों को आस-पास भी फटकने नहीं दिया।  विपक्षी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से मात देकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rohit Singh

•

Updated: 10 Jan 2017, 1:20 PM IST

 up election 2017

up election 2017

लखनऊ।
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे भी विधायक चुने गए, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। जनता के वोट से इन्होंने अपने विपक्षियों को आस-पास भी फटकने नहीं दिया। विपक्षी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से मात देकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।


आइये जानते हैं कौन थे वह विधायक
अगयश राम सरन वर्मा

up election 2012

पीलीभीत जिले के फाफामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अगयश राम सरन वर्मा ने विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के अनीस अहमद खां को 56071 वोटों से हराया था। राम सरन वर्मा को इस चुनाव में 111735 वोट और अनीस अहमद को 55664 वोट मिले थे।

अभय सिंह

up election 2012

फैजाबाद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह ने विधानसभा चुनाव 2012 में बसपा के इन्द्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी को 58681 मतों से हराया था। इस चुनाव में अभय सिंह को 122235 आैर इन्द्र प्रताप को 63554 वोट प्राप्त हुए थे।



रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया

up election 2012

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के शिव प्रकाश मिश्र सेनानी को 88255 वोटों से हराया था। इस चुनाव में राजा भैया को 111392 और शिवप्रकाश को 23137 वोट मिले थे।


शिवपाल सिंह यादव

shivpal yadav

इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के भाई और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा के मनीष यादव पटारे को 81084 वोटों से हराया था। इस चुनाव में शिवपाल यादव को 133563 और मनीष यादव को 52479 वोट मिले थे।


इनको भी मिले 1 लाख से ऊपर वोट


- समाजवादी पार्टी से विधायक रामबीर ने जसराना सीट से 2012 में बसपा के रामगोपाल सिंह यादव को 28636 मतों से हराते हुए 104440 मत हासिल किए थे।
- बसपा के अमर पाल सिंह ने साहिबाबाद सीट से 2012 चुनाव में बीजेपी के सुनील शर्मा को 24348 मतों से हराकर 124218 मत हासिल किए थे।
- समाजवादी पार्टी के नितिन अग्रवाल ने 2012 चुनाव में हरदोई सीट से बसपा के राजा बख्श सिंह को 43682 मतों के अंतर से हराते हुए 109191 मत हासिल किए थे।
- समाजवादी पार्टी के राम खिलाड़ी सिंह ने 2012 चुनाव में गुन्नौर सीट से कांग्रेस के अजीत उर्फ राजू को 46658 मतों के अंतर से हराते हुए 107292 मत हासिल किए थे।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग