29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ अखिलेश ही नहीं, बसपा महासचिव समेत यूपी के इन नेता व मंत्रियों की भी सुरक्षा घटी, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र और राज्य सरकार ने समीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश के कई नेताओं की सुरक्षा हटा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jul 2019, 5:44 PM IST

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. केंद्र और राज्य सरकार ने समीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई नेताओं की सुरक्षा हटा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कमी की गई है उनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (UP Deputy CM Dinesh Sharma), यूपी के मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana), बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) के नाम शामिल हैं। केंद्र सरकार एक दिन पहले ही कह चुकी है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की एनएसजी (NSG) की सुरक्षा में भी कमी की जाएगी। केंद्र सरकार ने इस बड़े फैसले सत्ता व विपक्ष दोनों के नेताओं की सुरक्षा में कमी आएगी। गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटाका, पहली बार फंसे अपनी ही बात में, भाजपा सांसद ने सबके सामने पकड़ा झूठ

यूपी के इन मंत्री की सुरक्षा में आई कमी-
गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। उनकी सीआरपीएफ (जेड सुरक्षा) सुरक्षा वापस ले ली गई है, जबकि यूपी में यह सुरक्षा मिलती रहेगी। उनके अलावा सत्ता पक्ष की बात करें तो उत्तर प्रेदश सरकार के मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। उन्हें सेंट्रल लिस्ट से हटा दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम को वाई श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा सिर्फ यूपी में मिलेगी। इसके अलावा भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना की भी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है।

ये भी पढ़ें- चुनाव हुआ रोचक, इस तारीख को होगा मतदान, सपा-भाजपा में होगी कांटे की टक्कर

32 वीवीआईपी भी निशाने पर-

सूत्रों के अनुसार वीआईपी सुरक्षा में कटौती को लेकर मंत्रालय में समीक्षा बैठक की गई। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर 32 वीवीआईपी हैं जिनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है और अभी और लोगों की कटौती भी हो सकती है।