26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Waqf Amendment Bill: सरकार पर चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का शायराना हमला, देखें वीडियो 

Chandrashekhar on Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर नगीना लोकसभा से सांसद  चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने सरकार पर शायराना हमला किया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा ?
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nishant Kumar

Apr 02, 2025

Waqf

Chandrashekhar Azad Ravan on Waqf Amendment Bill: उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर शायराना अंदाज में हमला किया। उन्होंने सरकार पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाएं।

चंद्रशेखर ने क्या कहा ? 

चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि यह वह समय है जब कमजोर वर्ग देख रहा है कि कौन उनके साथ खड़ा है और कौन उनका राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है। यह मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। यह वक़्फ़ संपत्तियों को लूटने का सरकार का एजेंडा है।

चंद्रशेखर का शायराना हमला 

चंद्रशेखर ने इन पंक्तियों के साथ सरकार पर हमला किया और कहा कि

जलते घर को देखने वाले, फूंस का छप्पर आपका है।

आग के पीछे तेज हवा है, आगे मुकद्दर आपका है।

तेरे क़त्ल मैं भी चुप था, मेरा नंबर अब आया।

मेरे क़त्ल पर तू भी चुप है, अगला नंबर आपका है।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद और संभल CO अनुज चौधरी में हुई भिड़ंत, देखें वीडियो

सदन में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

लोकसभा में आज वक्फ संशोधन बिल पेश किया जा रहा है। प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे बिल सदन में रखा जा रहा है। इस पर चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला 8 घंटे का समय तय किया है। इसमें से NDA को 4 घंटे 40 मिनट दिए जाएंगे, जबकि बाकी वक्त विपक्ष को मिलेगा।