Lucknow News: मुख्यसचिव के APS सुनील मौर्या ने शुक्रवार को बैडमिन्टन कोच अमर सिंह को थप्पड़ मार दिया। यह मामला राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम का है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह बैडमिंटन कोच अमर सिंह लखनऊ के चौक स्टेडियम पहुंचे। इसी समय मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के स्टाफ में अपर निजी सचिव यानी APS के पद पर तैनात सुनील मौर्या भी वहां पर बैटमिंटन खेलने के लिए पहुंचे थे।
जब स्टेडियम में राष्ट्रगान शुरू हुआ तो कोच अमर सिंह ने APS सुनील मौर्या से भी खडे़ होने को कहा। इतने में सुनील गुस्सा में आ गए और अमर सिंह से गाली गलौज करने लगे। सुनील गुस्से में आग बबूला हो गए और कोच को दो- तीन थप्पड़ जड़ दिया।
बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना की जानकारी जैसे ही अन्य खिलाडियो को हुई तो सुनील के इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई। खिलाड़ी सुनील मौर्या के खिलाफ कारवाई की माँग करने लगे।