5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाइल्डलाइन द्वारा राम अधौगिक अनाथालय में बच्चो के साथ मनाया रक्षाबंधन

एक सूत्र में बंधे रखेगा इस दिन भाई-बहनों का पवित्र त्योहार मनाया जाता हैं ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Aug 2021, 6:50 PM IST

चाइल्डलाइन द्वारा राम अधौगिक अनाथालय में बच्चो के साथ मनाया रक्षाबंधन

चाइल्डलाइन द्वारा राम अधौगिक अनाथालय में बच्चो के साथ मनाया रक्षाबंधन

लखनऊ , चाइल्डलाइन लखनऊ के द्वारा राम अधौगिक अनाथालय में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया । चाइल्डलाइन काउंसलर वर्षा शर्मा ने बताया कि देश में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार भाई बहनों के लिए खास माना जाता है । इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं । चाइल्डलाइन टीम सदस्य नवीन कुमार ने बच्चों को इस पवित्र त्योहार के बारे में बताते हुए कहा कि रक्षाबन्धन विश्वाश का बन्धन है। जो हम सब को एक सूत्र में बंधे रखेगा इस दिन भाई-बहनों का पवित्र त्योहार मनाया जाता हैं ।

राम अधौगिक अनाथालय में रहने वाली बालिकाओं ने चाइल्डलाइन टीम ब्रिजेन्द्र शर्मा, नवीन कुमार, अतुल को राखी बांधी । चाइल्डलाइन टीम से वर्षा शर्मा, जोत्सना मिश्रा, ऋचा ने भी वहां रह रहे बालकों को राखी बांधी । बच्चों को चाइल्डलाइन टीम ने उपहार दिया साथ ही बच्चों को टाफी, लड्डू भी वितरित किये गये । ब्रिजेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम के अंत कहा कि संस्था को आपना घर समझे साथ रह रहे साथी को भाई-बहन बनाये किसी भी प्रकार से परेशनी होने पर 1098 व अधीक्षक से बताये ।

त्योहार मानते समय बच्चों के चेहरे पर चमक और ख़ुशी निखर आई । उक्त कार्यक्रम में राम अधौगिक अनाथालय के प्रबंधक ओ.पी.पाठक, अधीक्षक प्रमोद वर्मा व संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।