16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लामार्टिनियर में घोड़े और ड्रेसेज का कौशल दिखा रहे थे बच्चे, अचानक भयावह चीखों से गूंजने लगा मैदान

Lucknow Lamartiniere College: यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मिशनरी विद्यालय लामार्टिनियर के पोलो ग्राउंड पर बच्चे घोड़े और ड्रेसेज का कौशल दिखा रहे थे। अचानक उनकी आंखें धूल के गुबार से भर गईं। देखते ही देखते खेल का मैदान अचानक भयावह चीखों से गूंज उठा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Nov 23, 2023

lamartiniere.jpeg

Helicopter Landed in Lamartiniere: यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मिशनरी विद्यालय लामार्टिनियर में बीते दिन 139वां जूनियर स्कूल खेल दिवस कार्यक्रम चल रहा था। लामार्टिनियर कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर बच्चे खड़े घोड़े और ड्रेसेज का कौशल दिखा रहे थे। इसी बीच अचानक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो गई। बिना किसी संकेत या पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से वहां अचानक धूल का गुबार उठने लगा। इससे ग्राउंड पर लगी स्क्रीन, खंभे, झंडे, छतरियां और शामियाने उखड़ गए। इसके साथ अचानक उठे धूल के गुबार से बच्चों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। इस घटना से लामार्टिनियर के प्रिंसिपल सी मैकफारलैंड आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिविल एविएशन विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।


लामार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल सी मैकफारलैंड ने बताया कि बुधवार दोपहर में वीटी-यूपीएल पहचान वाला एक हेलीकॉप्टर लामार्टिनियर कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर उतारा गया। पोलो ग्राउंड के हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। जूनियर स्कूल खेल दिवस के तहत हो रही प्रतियोगिता के बीच हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने से वहां भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। कई बार ऐसा हो चुका है। यहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पूर्व कोई सूचना नहीं दी जाती है। यह हैलीपैड सिर्फ मुख्यमंत्री के उपयोग के लिए है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के लिए यहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति दी है, लेकिन अन्य किसी के लिए यह सुविधा नहीं है।


लामार्टिनियर के प्रिंसिपल का कहना है कि यहां लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर लैंडिंग या टेक ऑफ की कोई सूचना कॉलेज को प्रबंधन को कभी भी नहीं दी जाती है। ऐसे में यहां बच्चों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और वायु सुरक्षा निदेशालय में शिकायतें दर्ज नहीं की गई हैं। तमाम बार शिकायतों के बावजूद यहां हमेशा बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक ऑफ कराई जाती है। अब उन्होंने प्रबंध समिति को सूचित कर आगे के निर्देश जारी करने की अपील की है।