
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद फैले तनाव के बीच धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली, पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने IAS अधिकारी आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी दी है। जबकि आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। दूसरी ओर आईएएस शैलेश बगौली को गृह सचिव और कारग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि IAS सचिन कुर्वे से राजस्व सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। यहां ध्यान रहे, इससे पहले 30 जनवरी को उत्तराखंड की धामी सरकार ने 6 आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया था।
Updated on:
11 Feb 2024 10:59 am
Published on:
11 Feb 2024 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
