5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टि्वटर पर भी CM योगी का जलवा कायम, अखिलेश यादव समेत इन नेताओं को पछाड़कर पहुंचे इतने मिलियन पार

CM Yogi Twitter Followers: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 को ट्विटर की दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से वह नियमित रूप से ट्विटर पर सक्रिय हैं। वहीं अब उनके टि्वटर अकाउंट पर 20 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Jun 12, 2022

टि्वटर पर भी CM योगी का जलवा कायम, अखिलेश यादव समेत इन नेताओं को पछाड़कर पहुंचे इतने मिलियन पार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की सत्ता में दोबारा वापसी के साथ ही उनकी लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा उन्हें फॉलो भी कर रहे हैं। यहीं कारण है कि अब सीएम योगी ने टि्वटर अकाउंट पर 20 मिलियन फॉलोअर्स का आकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पीछे भी छोड़ दिया है। बता दें कि अखिलेश यादव सीएम से करीब 3.2 मिलियन पीछे हैं। हालांकि वह अभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से टि्वटर की रेस में पीछे चल रहे हैं। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर 20.7 मिलियन फॉलोअर हैं। गौरतलब है कि सीएम ने सितंबर 2015 को ट्विटर की दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से वह नियमित रूप से ट्विटर पर सक्रिय हैं।

इन नेताओं से आगे निकले सीएम

बता दें कि सीएम योगी के टि्वटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन हो गई है। वहीं बात करें उनसे कम फॉलोअर्स वाले नेताओं की तो इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आता है। उनके टि्वटर पर फॉलोअर्स 12.5 मिलीयन हैं। जबकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी के टि्वटर पर फॉलोअर्स 10.6 मिलियन हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3.9 मिलीयन, भाजपा यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 1.3 मिलीयन फॉलोअर्स टि्वटर पर हैं।

यह भी पढ़े - अयोध्या: राम मंदिर की इन अनोखी मूर्तियों में दिखेगी पूरी रामायण की झलक, और भी कई हैं खासियत

जानें इन नेताओं के स्टेटस

इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2.9 मिलीयन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8.5 मिलियन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 2 मिलियन, राष्ट्रपति भवन के ट्विटर पर 18 मिलियन, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 1.8 मिलियन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22.3 मिलियन फॉलोअर्स टि्वटर पर हैं।

यह भी पढ़े - क्या आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? आया बड़ा अपडेट

सीएम ने 50 को किया फॉलो

वहीं बात करें टि्वटर पर फॉलो करने की तो आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने 50 लोगों को फॉलो कर रखा है। इसमें राष्ट्रपति भवन, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। वहीं अखिलेश यादव की फॉलोइंग लिस्ट में सीएम योगी, राहुल गांधी समेत सिर्फ 23 लोग ही शामिल हैं।