26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनवाएगी सरकार

कारगिल दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Jul 2018, 2:29 PM IST

 CM yogi adityanath

कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनवाएगी सरकार


लखनऊ. कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यूपी के सभी नगर निगमों में शहीदों की याद में पार्क बनाये जाएंगे। कारगिल दिवस पर मुख्यमंत्री राजधानी के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत रहे थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री सुरेश और मेयर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

राजधानी के कारगिल शहीद समृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय, शहीद कैप्टन आदित्य मिश्रा और शहीद मेजर रितेश शर्मा के परिजनों का सम्मानित किया गया। इनके अलावा लांसनायक कंवलानंद द्विवेदी, राइफल मैन सुनील जंग के परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज इस कार्यक्रम में भाग लेने पर मुझे प्रसन्नता महसूस हो रही है।

17 नगर निगमों में बनेंगे शहीद पार्क
शहीद स्मृति वाटिका के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारगिल दिवस भारत के शौर्य और सम्मान का दिवस है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान देना अच्छी बात है, लेकिन सरकार शहीदों को और उनके परिजनों को सिर्फ एक दिन ही याद न करे। इस दौरान सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में शहीदों और वीर सपूतों की याद में पार्क बनाये जाएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम है।

क्यों मनाते हैं कारगिल दिवस
आज से ठीक 19 साल पहले यानी वर्ष 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय जमीन से खदेड़कर बाहर कर दिया था। तबसे हर वर्ष 26 जुलाई को पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में मां भारती के वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किये बिना दुश्मनों को नाको चने चबवा दिये थे। हालांकि, इस युद्ध में सैकड़ों वीर सपूत शहीद हुए थे। इन्हीं वीस सपूतों के बलिदान को आज देश यादव कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां राजधानी के शहीद स्मृति वाटिका में शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि दी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग