29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 बच्चों की मौत की खबर सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, गोरखपुर कमिश्नर को दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार से कुशीनगर हादसे की पूरी रिपोर्ट मांगी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 26 Apr 2018, 11:39 AM IST

cm yogi reaching

16 बच्चों की मौत की खबर सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ को लगा सदमा, गोरखपुर कमिश्नर को दिए जांच के आदेश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज की सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर के साथ हुई। एक ऐसी खबर जिसने हर आंख को नम कर दिया। दरअसल यूपी के कुशीनगर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 16 मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। मौके पर पुलिस-प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और जो बच्चे बच गए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

हादसे की खबर तुरंत लखनऊ पहुंची, जिसे सुनते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दुखी हो गए। सीएम योगी ने इस दिल दहला देने वाले हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक और घायल बच्‍चों के परिजनों दो-दो लाख रुपए की आर्थ‍िक मदद के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने तत्काल इस हादसे की जांच गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार को सौंपी है और पूरी रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद तुरंत कमिश्नर अनिल कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने तुरंत पुलिस-प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में जुटने के लिए बोला है। सीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ खुद कुछ देर में कुशीनगर के लिए रवाना होने वाले हैं। सीएम योगी उस जगह का भी दौरा करेंगे जहां ये हादसा हुआ है। इसके अलावा वह उस अस्पताल भी जा सकते हैं, जहां हादसे में घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

अखिलेश यादव ने भी जताया दुख

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कुशीनगर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी दुखी

कुशीनगर हादसे पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया।

रेल मंत्री ने दिए इन्क्वायरी के निर्देश

रेल मंत्री पीयूष गोयल नेसीनियर अधिकारियों को इस हादसे की इन्क्वायरी के निर्देश दिए।

बच्चों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दुदही बाजार इलाके के पास बहपुरवा मानव रहित क्रासिंग पर सामने से आ रही सीवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 55075) से बच्चों से भरी एक मैजिक वैन टकरा गई। इस हादसे में 16 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मैजिक में कुल 20 बच्चे सवार थे। हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है।