23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- तमाम मिथक तोड़कर दोबारा बनाई सरकार

राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ।

2 min read
Google source verification
bjp_karyasamiti.jpg

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी यूपी की पहली कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा सहित अन्य नेताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा ने यूपी में अपना कार्यकाल पूरा करके दोबारा सरकार बनाई है। 37 वर्षों बाद यूपी में सरकार रिपीट हुई।

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' बनने को अग्रसर है देश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनने की ओर अग्रसर है। पिछली सरकार में मात्र तीन वर्ष काम करने को मिले। तीन वर्ष कोरोना महामारी के प्रबंधन में लगे। यूपी आज केंद्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश एक दर्जन से अधिक योजनाओं में सबसे आगे है। स्वच्छ भारत मिशन में यूपी सबसे आगे रहा है। 2 करोड़ 61 लाख शौचालय निर्मित हुए है। स्वच्छता मिशन से पूरे भारत की तस्वीर बदली है।

यह भी पढ़ें: भयमुक्त प्रदेश योगी सरकार की असाधारण उपलब्धि, योगी सरकार में महिला सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था

प्रदेश सरकार ने चलाई कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता से नारी गरिमा की रक्षा हुई है। शिशुओं की मृत्यु पर रोकथाम लगी। प्रदेश सरकार ने ढेर सारी कल्याणकारी योजनाएं चलायीं। सरकार के कामकाज पर जनता ने विश्वास जताया। 2022 का जनादेश कार्य करने का स्पष्ट संकेत। ईमानदार सरकार का साथ देती है जनता। ओडीओपी से यूपी एक्पोर्ट हब बना। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में यूपी बन रहा अग्रणी। अब हम नए निवेश की मंजिल पर हैं। चीन को छोड़कर निवेशक भारत का रुख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम Yogi का बड़ा ऐलान, हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे स्थान पर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि यूपी ईज आफ बिजनेश डूईंग में 14वें से द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 130 संकल्पों के साथ उतरी थी। इनमें से 97 संकल्प पूरे करने लिए हमने पहले ही बजट में व्यवस्था कर ली है। हम तो हर नौजवान को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से आज गांव की तस्वीर बदल रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश आज दूसरे नंबर पर है। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है। आज हर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। आज सड़कों पर नमाज नहीं होती है। धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं। आज उत्तर प्रदेश की की एक अलग पहचान बन चुकी है।