3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल राम नाईक के साथ योगी और राजनाथ सिंह ने किया योगा, कहा- करो योग..रहो निरोग

लखनऊ के राजभवन के अलावा शहर के 10 पार्कों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 21 Jun 2018, 10:53 AM IST

lucknow

राज्यपाल राम नाइक के साथ योगी और राजनाथ सिंह ने किया योगा, कहा- करो योग..रहो निरोग

लखनऊ. आज पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, राज्यपाल राम नाइक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित अन्य लोगों ने योग किया। योग का कार्यक्रम राजभवन में संपन्न हुआ। लखनऊ के राजभवन के अलावा शहर के 10 पार्कों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

आयुष विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने योग प्रेमियों को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का क्षण है। हज़ारों साल पुरानी परंपरा को राष्ट्रीय मान्यता दिलाई है। योग को दुनिया के 192 देशों ने माना है। सीएम ने कहा कि योग करने के लिए रोज आधा घंटा निकालें। जीवन में योग अपनाने से आमजन बीमारी पर खर्च होने वाले धन को बचा सकते हैं और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। योगी ने कहा कि करो योग रहो निरोग क्योंकि जीवन में संतुलन साधना ही योग है।

गृहमंत्री ने कहा योग देश के लिए गर्व की बात है

योग दिवस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी योग करने पहुंचे। वह उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व भर में योग का कार्यक्रम हो रहा है। योग देश के लिए गर्व की बात है। मोदी ने योग को इंटरनेशनल फेस्टिवल के रूप में पहचान दी है। अमेरिका में भी 2.5 करोड़ लोगों ने योग को स्वीकार किया है।

सचिव आयुष मुकेश मेश्राम ने बताया कि पतंजलि योग पीठ के 150, यूपी नैचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एसोसिएशन के 200, भारतीय योग संस्थान के 50, तत्वसामी योग संस्थान के 54, ब्रह्म कुमारी संस्था के 73 प्रतिभागी योगाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। सभी के लिए परिवहन विभाग से बसों की व्यवस्था की गई है. योग संस्थानों के अलावा एनसीसी, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवान भी योग दिवस में शामिल हो रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा सभी को एक टी-शर्ट दी गई है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व कुंभ 2019 का प्रतीक चिन्ह बना है।

स्वस्थ रहने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, वृक्षासन पादहस्त आसन, अर्ध चक्र, त्रिकोण, वज्र, अर्द्ध उष्ट्र आसन और प्राणायाम किया जाएगा। जिसमें प्रार्थना से संकल्प तक योग और अंत में शांति पाठ भी होगा।

लखनऊ में इन जगहों पर हुआ योग

डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क गोमती नगर
अरविंदो पार्क इंदिरा नगर
अर्जुन पार्क जानकीपुरम
शास्त्री पार्क निराला नगर
जनेश्वर मिश्रा पार्क गोमती नगर
प्रियदर्शनी पार्क केशव नगर
सीतापुर रोड मंडी के सामने वाला पार्क
गुलाब वाटिका संगम चौराहा अलीगंज
ग्रीन पार्क विपुल खंड