30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘योगी राज में बलात्कारियों पर सपा की राजनीति नहीं चलेगी’, भूपेंद्र चौधरी का ‌अखिलेश यादव पर पलटवार

CM Yogi Bulldozer Action: अवैध मकानों पर बुलडोजर चलने पर अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Sep 30, 2024

UP BJP President Bhupendra Chaudhary

CM Yogi Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बुलडोजर की मदद से 25 से 30 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार बसे-बसाए घर गिराने में खुशी पाती है। जिन्होंने खुद अपना घर नहीं बसाया, वे दूसरों के घर गिराकर पता नहीं किस बात का बदला लेते हैं। अखिलेश यादव के इस बयान पर यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

'सरकार अतिक्रमण करने वालों पर कर रही कार्रवाई'

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा से ही अवैध गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है। इस तरह के बयान देना किसी न किसी तरह से गलत कामों को बढ़ावा देना है। समाजवादी पार्टी का यही आचरण है। वे हमेशा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं।

बलात्कारियों को बचाना समाजवादी पार्टी का काम: भूपेंद्र चौधरी

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बलात्कार जैसे मामलों में बलात्कारियों को बचाना समाजवादी पार्टी का काम है। लेकिन योगी सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल में रहना पड़ेगा। योगी राज में बलात्कारियों पर सपा की राजनीति नहीं चलेगी।

'ये प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा'

अखिलेश यादव ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ये है प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है।"

यह भी पढ़ें:‘देश में रेलवे ट्रैक पर हो रही गड़बड़ियां जिहाद का हिस्सा, जयवीर सिंह बोले- राहुल बोलते हैं अलगाववाद की भाषा

उन्होंने आगे लिखा, "अमृत काल के सूचनार्थ : आज लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है।"