28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akhilesh Birthday: सीएम योगी ने दी बधाई, जब लोकसभा में योगी ने अखिलेश, राहुल और अपनी उम्र को लेकर ली थी कुछ इस तरह चुटकी

Lucknow News: लोकसभा ने योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे की आरे देखते हुए कहा था कि मैं आदरणीय राहुल गांधी जी एक वर्ष उम्र छोटा हूं योगी ने आगे बोला कि मुलायम सिंह यादव की पार्टी से यहां कोई मौजूद नहीं है पर मैं अखिलेश से एक वर्ष बड़ा हूं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Virat Sharma

•

Updated: 1 Jul 2023, 12:45 PM IST

Akhilesh Birthday: सीएम योगी ने दी बधाई, जब लोकसभा में योगी ने अखिलेश, राहुल और अपनी उम्र को लेकर ली थी कुछ इस तरह चुटकी

SP Chief Akhilesh Yadav CM yogi

Akhilesh Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज बर्थ डे है। इस विशेष मौके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बात मार्च 2017 की है जब लोकसभा की कार्यवाही में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कुछ खास अंदाज में चुटकी ली थी। उस समय वहां मौजूद नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

जब लोकसभा में सीएम योगी ने कुछ इस अंदाज में ली थी चुटकी

लोकसभा ने योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे की आरे देखते हुए कहा था कि मैं आदरणीय राहुल गांधी जी एक वर्ष उम्र छोटा हूं योगी ने आगे बोला कि मुलायम सिंह यादव की पार्टी से यहां कोई मौजूद नहीं है पर मैं अखिलेश से एक वर्ष बड़ा हूं। और दोनों लोगों की जोड़ी के बीच में मैं जो आ गया मुझे लगता है कि ये आपकी विफलता का एक बड़ा कारण हो सकता है।

अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 जुलाई 1973 को मुलायम सिंह यादव के घर जन्मे अखिलेश महज 26 साल की उम्र में संसद पहुंचें। इसके बाद जब वह 38 साल के हुए तो प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनें। 43 साल की उम्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने।