
25 मार्च को योगी आदित्यनाथ अपने सरकार का 6 साल पूरा करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के लगातार सबसे लंबे समय तक CM रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। अगर दिनों में बात करें तो वह 2190 दिन से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। बता दें कि इससे पहले UP के किसी भी CM ने इतने समय तक सरकार नहीं चलाया हैं। हांलाकि कुछ पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कई बार CM पद का शपथ लिया हैं।
योगी ने लगातार 6 साल तक CM रहने का रिकार्ड अपने नाम किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने 17 मार्च 2017 को शपथ लिया था। पांच साल सरकार चलाने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता। इसके बाद फिर उन्होनें 25 मार्च 2022 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया। इस तरह उन्होने पूरे 2,190 दिनों तक प्रदेश का CM रहकर नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे ज्यादा बार CM पद की शपथ मायावती ने ली
CM योगी ने भले ही सबसे लंबे समय तक प्रदेश का CM रहने का रिकार्ड अपने नाम किया हो। लेकिन मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती सबसे आगे हैं। उन्होंने कुल 4 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया हैं। 2007 को छोड़ दे तो उन्होंने अपना कोई कार्यकाल पूरा नहीं किया हैं।
मायावती ने सबसे पहले 1995 फिर 1997, 2002 और 2007 में कुल 4 बार मुख्मंत्री के तौर पर शपथ लिया।
ND तिवारी और मुलायम सिंह यादव 3 बार बने CM
प्रदेश में दो ऐसे भी मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने 3 बार CM के पद पर शपथ लिया। इनमें पहला नाम कांग्रेस के ND तिवारी का हैं। उन्होंने 1984, 1985,1988 में कुल तीन बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। हालांकि वह अपना एक भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसी तरह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी 1989, 1993 और 2003 में शपथ लिया। लेकिन वह भी अपना कोई भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
3 मुख्यमंत्रियों ने ली 2 बार शपथ
चन्द्रभानु गुप्ता ने दो बार प्रदेश के CM पद का शपथ लिया। वह पहली बार 1960 और दूसरी बार 20 दिन के लिए 1967 में प्रदेश के CM बने। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर कुल 2 बार शपथ लिया। वह पहली बार 1967 में और दूसरी बार 1970 में CM बनें। इस लिस्ट में तीसरा नाम पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का हैं। उन्होंने पहली बार 1991 और दूसरी बार 1997 में CM का पद संभाला।
21 में से 11 मुख्यमंत्री कांग्रेस के
आपको यह जानकर हैरानी होगी की प्रदेश के 21 मुख्यमंत्रीयों में से 11 कांग्रेस से आए है। इनमें गोविंद बल्लभ पंत, संपूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्ता, सुचिता कृपलानी, त्रिभुवन नारायण सिंह, कमालापति त्रिपाठी, हेमवंती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी, वीर बहादुर सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह और श्रीपति मिश्रा का नाम शामिल हैं।
सिर्फ 3 मुख्यमंत्रियों ने पूरा किया कार्यकाल
यूपी में अब तक सिर्फ 3 मुख्यमंत्रियों ने ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए हैं। इसमें पहला नाम बसपा प्रमुख मायावती का हैं। उन्होनें 2007 से लेकर 2012 तक अपना चौथा कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2012 से लेकर 2017 तक अपना पहला कार्यकाल पूरा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला कार्यकाल 2017 से लेकर 2022 तक न सिर्फ पूरा किया। बल्कि 2022 में चुनाव जीतकर दोबारा 37 साल बाद किसी पार्टी को सत्ता में कम बैक कराया।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लौटे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को अपना मुद्दा बनाया। उन्होनें चुनाव प्रचार के दौरान अपने सरकार की अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को भुनाया। उन्होनें अपने चुनावी दौरे के दौरान लोगों को बताया कि कैसे उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यव्स्था को पिछली सरकारों के मुकाबले बेहतर किया हैं।
37 साल बाद कोई पार्टी दोबारा सरकार में लौटी
1984 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी बार वापसी किया था। इसके बाद कोई भी पार्टी सरकार में रहते हुए चुनाव में वापसी नहीं कर पाई। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2022 के चुनाव में जीतकर इतिहास रच दिया और इस तरह उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया ।
Published on:
18 Mar 2023 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
