5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fact Check: दाऊद इब्राहिम की खबर पर ठहाके लगाते नजर आए CM योगी, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

18 दिसंबर को यह खबर सामने आई कि भारत के मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में किसी ने जहर दे दिया है। इसके बाद उन्हें कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Dec 19, 2023

cm_yogi_and_dawood_ibrahim.jpg

मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बौछार हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने दाऊद इब्राहिम की तस्वीर के साथ CM योगी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है।

दरअसल, 18 दिसंबर को यह खबर सामने आई कि भारत के मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में किसी ने जहर दे दिया है। इसके बाद उन्हें कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से ही दाऊद पर खबरों की बाढ़ आ गई।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा CM योगी आदित्यनाथ का वीडियो 11 अगस्त 2023 का है। यह वीडियो यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का है। इस वीडियो में CM योगी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच में बातचीत चल रही है। विधानसभा में CM योगी ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि हम तो नंदी के रूप में पूजा करते हैं सांड की। इसके बाद CM योगी ने शिवपाल सिंह यादव को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपाल जी कुछ तो समझाया करो। इसके कुछ देर बाद इसी नोकझोंक पर CM योगी हंसते हुए दिख रहे हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर अब दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ कर वायरल किया जा रहा है।