नगीना (Nagina Lok Sabha Seat) में आयोजीत जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में कर्फ्यू लगता था लेकिन हमने कांवड़ यात्रा शुरू किया। हम अयोध्या में राम मंदिर भी बनवाते हैं और जो लोग प्रदेश की बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा बनते हैं, उसका 'राम नाम सत्य' भी करवा देते हैं। उन्होंने जातिवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा कि हम जातिवाद की बात नहीं करते हम साम्प्रदायिकता की चर्चा नहीं करते हैं। हम कानून की चर्चा करते हैं और भाजपा की सरकार में सभी बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी भाजपा देती है। इन सभी गारंटियों के हकदार आप लोग हैं।