
लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले योगी सरकार अपना पहला और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। बहुप्रतीक्षित इस कैबिनेट विस्तार में जहां निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को मौका मिलना तय है। वहीं, कैबिनेट विस्तार में लोकसभा चुनाव का भी ख्याल रखा जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि योगी कैबिनेट में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
जून में होगा कैबिनेट विस्तार
पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार अगले महीने मंत्रिमंडल में मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में रामपुर की स्वार सीट से चुनाव जीते आकाश सक्सेना मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ कई नए चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार में लोकसभा चुनाव का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश करेगी कि सभी जातियों को अपने साध सके।
कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान निकाय चुनाव में अपने कई मंत्रियों के प्रदर्शन से खुश नहीं है। कई मंत्रियों के गढ़ में पार्टी के हारने से पार्टी हाईकमान काफी नाराज है। जहां कई मंत्रियों को जातीय समीकरण साधने के लिए पार्टी उन्हें 2024 तक मंत्री पद पर बनाए रख सकती है तो वहीं कई की छुट्टी तय है। जिन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा उनकी फाइल पार्टी आलाकमान तक पहुंच चुकी है बस उनके हरी झंडी दिखाने का देर है।
यह भी पढ़ें: UP News: मेयरों से मिलने के बाद बोले CM योगी- निगमों को बनाए आत्मनिर्भर, अवैध पार्किंग स्टैंड्स पर करे कार्रवाई
मेयर की सभी 17 सीटों पर जीती भाजपा
बता दें कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को मेयर की किसी सीट पर जीत नहीं मिली। उत्तर प्रदेश में मेयर की 17 सीटें, नगर पालिका अध्यक्ष की 544 सीट जबकि नगर पंचायत की 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं।
Published on:
23 May 2023 03:06 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
