
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त (Posthumously) पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर बोले- वह वंचितों और पिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन का वह वीडियो शेयर किया है जिसमें अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ले रहे हैं।
पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे
वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट किया, "माननीय राष्ट्रपति जी आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को 'पद्म विभूषण' मरणोपरांत से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”
बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार बांटे। दिवंगत मुलायम सिंह का पद्म विभूषण का सम्मान उनके बेटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।
Updated on:
05 Apr 2023 09:49 pm
Published on:
05 Apr 2023 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
