4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Nagar Nikay Chunav: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव मेयर पद की दौड़ में

UP Municipal Elections लखनऊ की मेयर सीट हॉट सीट। बीजेपी में 11 लोगो कट सकता है टिकट ,3 सीटों पर बदला रिजर्वेशन

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 13, 2023

 महापौर की सीट के लिए मारामारी

महापौर की सीट के लिए मारामारी

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दिवंगत अभिनेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने बीजेपी से लखनऊ महापौर प्रत्याशी के लिए आवेदन किया है। लखनऊ की मेयर सीट हॉट सीट मानी जाती है। 1995 से इस सीट पर बीजेपी काबिज है।

यह भी पढ़ें: अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों मिलेगा फ्री राशन, पहले आओ पहले पाओ


महापौर की सीट के लिए मारामारी

लखनऊ महापौर पद के लिए दिवंगत अभिनेता राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने आवेदन दिया है, जिसके बाद इस सीट को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है। बीजेपी में इस सीट के लिए उम्मीदवारों के बीच जबरदस्त मारामारी है। बीजेपी से सबसे ज्यादा उम्मीदवार सामने आ रहे हैं, ऐसे में बीजेपी शिखा श्रीवास्तव को मौका देगी या नहीं ये बड़ा आसान सवाल नहीं है।

यह भी पढ़ें: Video: नगर निगम ने कूड़े के साथ जला दी Eon कार

किस महिला को मिलेगा सम्मान, दूसरी बार भी मिले मौका

लखनऊ महापौर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इस सीट से बीजेपी में सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए है, बड़े-बड़े नेताओं की नजर इस सीट पर है जिसके चलते नेता लखनऊ से दिल्ली तक के चक्कर काट रहे हैं। चाहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आवास हो या फिर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का, हर जगह अलग-अलग जिलों से लोग टिकट के लिए आवेदन करने पहुंच रहे हैं। मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी फिर से अपनी दावेदारी की है। उनका कहना है कि अगर दिनेश शर्मा को दो-दो बार मौका दिया जा सकता है तो उन्हें दूसरी बार टिकट क्यों नहीं।

यह भी पढ़ें: Video: लखनऊ में चल रहा युवाओं का स्टंट देखकर हुए लोग हैरान

इन 11 लोगो का कट सकता है टिकट, 3 सीटों पर बदला रिजर्वेशन (सूत्र )

लखनऊ- संयुक्ता भाटिया
वाराणसी- मृदुला जायसवाल
कानपुर- प्रमिला पांडेय
अयोध्या- ऋषिकेश उपाध्याय
गाजियाबाद- आशा शर्मा
गोरखपुर- सीताराम जायसवाल
मथुरा- मुकेश आर्या
फिरोजाबाद- नूतन राठौर
सहारनपुर- संजीव वालिया (रिजर्वेशन बदल गया)
आगरा- नवीन जैन (रिजर्वेशन बदल गया)
झांसी- राम तिरथ सिंघल (रिजर्वेशन बदल गया)
इन 3 को फिर मिल सकता है टिकट

प्रयागराज: अभिलाषा गुप्ता नंदी
मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल
बरेली: उमेश गौतम

दो चरणों में चुनाव

यूपी में नगर निकाय लिए जा सकते है। बीजेपी पहले चरण चुनाव दो चरणों में हो रहे है। लखनऊ के अपने उम्मीदवारों की घोषणा 15 में पहले चरण में 4 मई को वोट डाले अप्रैल तक कर सकती है। जाएंगे। नामांकन मंगलवार से शुरू हो गए, जो 17 अप्रैल तक जारी रहेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अप्रैल तक नाम वापस सकती है।