18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने Supriya Shrinate को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में इस पद की संभालेंगी कमान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कुछ फेरबदल किए हैं। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सुप्रिया श्रीनेत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

2 min read
Google source verification
shrinate_supriya_congress.jpg

Supriya Shrinate File Photo

कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने नई नियुक्ति करते हुए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर फेरबदल किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इस बात की जानकारी दी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का चेयरपर्सन बनाया है। सुप्रिया श्रीनेत को रोहन गुप्ता के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वहीं, रोहन गुप्ता को AICC का चेयरपर्सन बनाया गया है। बता दें कि 2019 में उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से सुप्रिया ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह यह चुनाव हार गई थीं। वह 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक थीं।

पिता थे सांसद, महाराजगंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को दी मात

राजनीति में आने से पहले सुप्रिया पत्रकारिता से जुड़ी थी और उन्होंने विभिन्न संस्थानों में काम किया है। मार्च 2019 में कांग्रेस से टिकट मिलने पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और राजनीति में सक्रिय हो गयीं। सुप्रिया के पिता हर्षवर्धन भी कांग्रेस के पूर्व सांसद थे। उनके पिता ने 2014 में उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ा था जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी को कड़ी शिकस्त दी थी। हर्षवर्धन दो बार इस सीट से सांसद रहे थे।

यह भी पढ़ें - Agniveer Recruitment 2022: 24 जून से शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें सैलरी सहित पूरी डिटेल

सुप्रिया श्रीनेत करियर

2001 में सुप्रिया ने इंडिया टुडे टीवी चैनल के साथ विशेष संवाददाता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2004 में एनडीटीवी में सहायक संपादक के रूप में जुड़ीं। 2008 में ईटी नाउ में मुख्य संपादक के तौर पर काम किया। इसी साल उन्हें नीति संपादक और कार्यकारी संपादक के लिए नामित किया गया था। 2019 में महाराजगंज सीट से सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्होंने कार्यकारी संपादक के पद से इस्तीफा दे दिया था।