23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024: कांग्रेस का पांच सीटों पर दावा, केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा फैसला 

UP By Election 2024: प्रदेश में होने वाले दस सीटों पर उपचुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारी में लग चुकी हैं। INDIA गठनंधन में सीट बटवारे को लेकर अभी भी  अटकलें बनी हुई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। आइए बताते हैं अजय राय ने क्या कहा 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 22 Oct 2024, 4:04 PM IST

Ajay Rai on UP By Election 2024

Ajay Rai on UP By Election 2024

UP By Election 2024: प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी अटकले बानी हुई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। 

अजय राय ने क्या कहा ?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पहले प्रस्ताव हमने पांच सीटों का दिया हुआ है। उसी पांच सीटों पर हम कायम हैं। निर्णय हमारे केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। जो भी निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा हम उसके साथ खड़े हैं। INDIA गठबंधन को मजबूत करना और जंगलराज को खत्म करना इसपर हम काम कर रहे हैं।

औवेसी बीजेपी की टीम बी

अजय राय ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि दंगे भड़काने वाली और फर्जी एनकाउंटर करने वाली इस सरकार को हटाना है। हम साथ मिलकर लड़ने और उन्हें हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जहां बीजेपी खुद को कमजोर महसूस करती है वहां असदुद्दीन औवेसी को लॉन्च किया जाता है। औवेसी बीजेपी की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बहराइच हिंसा पर जारी है बयानबाजी, सपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप

प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव 

प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। करहल विधानसभा सीट पर सपा से तेज प्रताप यादव ने नॉमिनेशन फाइल किया है। फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर चुनाव होने वाला है।