27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद सिर्फ इन दो लड़कों से ही क्यों मिलीं प्रियंका गांधी, ये है बड़ी वजह

प्रियंका गांधी ने सिर्फ इन दो लड़कों से की मुलाकात, ये थी बड़ी वजह, जानकर बसपा में मचा हड़कंप...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Feb 07, 2019

Congress General Secretary Priyanka Gandhi meet Salman and Sultan

कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद सिर्फ इन दो लड़कों से ही क्यों मिलीं प्रियंका गांधी, ये है बड़ी वजह

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के लिए जब प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंची, तो सबसे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के सलमान और सुल्तान से मुलाकात की। दरअसल जैसे ही प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में पहुंची। सलमान अहमद खान (Salman Ahmed Khan) और सुल्तान अहमद खान (Sultan Ahmed Khan) ने अपना बायोडाटा उनकी तरफ बढ़ा दिया। प्रियंका वाड्रा दोनों का बायोडाटा लेकर भारी भीड़ के बीच अपने दफ्तर में चली गई। कुछ देर बाद प्रियंका गांधी अंदर से सलमान और सुल्तान को अंदर से बुलवाया।


सलमान और सुल्तान से क्यों मिलीं प्रियंका?

प्रियंका गांधी ने सलमान और सुल्तान को ही अंदर क्यों बुलाया, ये जानने के लिए वहां मौजूद सभी लोग उत्सुक थे। दरअसल इसके पीछे बड़ी एक बड़ी वजह थी। दरअसल सलमान और सुल्तान दोनों ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सलमान लखीमपुर और सुल्तान बहराइच का रहने वाला है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए उन्होंने इन दोनों से मिलने की इच्छा जताई। वहीं मुलाकात के बाद दोनों ने बताया कि प्रियंका गांधी से उनकी क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को बारे में बात हुई है। सलमान-सुल्तान और प्रियंका गांधी की करीब 10 मिनट तक मुलाकात चली।


कौन हैं सुल्तान अहमद खान

आपको बता दें कि सुल्तान अहमद खान के पिता अतहर खान बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता थे। अतहर खान 32 साल तक बसपा में रहे। बसपा मुखिया मायावती के कभी बेहद खास रहे अतहर खान ने 12 मई 2017 को बसपा छोड़ दी थी। 24 जनवरी को सुल्तान अहमद खान ने पिता अतहर खान के साथ कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं सुल्तान अहमद खान ने जब दिल्ली के पार्टी ऑफिस में प्रियंका गांधी से मुलाकात की तो ये जानकर बसपा नेताओं में खलबली मच गई।


प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी

आपको बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लखनऊ आने पर प्रियंका गांधी के अभूतपूर्व स्वागत करने की तैयारी कांग्रेस (Congress) में तेज हो गई है। पार्टी की योजना हवाई अड्डे से माल एवेन्यू के प्रदेश कार्यालय तक उनके ऐतिहासिक स्वागत की है। प्रदेश कांग्रेस के नेता यह मानकर चल रहे हैं कि 10 या 11 फरवरी को प्रियंका गांधी लखनऊ आएंगी। गुरुवार शाम तक तारीख फाइनल हो जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे।


ये रहेगा प्रियंका और ज्योतिरादित्य का कार्यक्रम

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हफ्ते में 4 दिन लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में बैठने की उम्मीद है। ये दोनों नेता प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह भी माना जा रहा है कि आने के बाद ये दोनों कुछ दिनों तक लखनऊ में ही रुकेंगे और पार्टी के कामकाज को देखेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक अभी लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो जैसे किसी कार्यक्रम की उम्मीद नहीं है। पार्टी उसे कुछ दिन बाद करने के मूड में है।