13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हल्ला देखें तस्वीरें

सरकार के समय में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Youth Congress Party

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला। राजधानी के माल एवेन्यू पर यूथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार का विरोध करते हुए जमकर कोषा और विरोध प्रदर्शन किया, उसके बाद वे एनेक्सी भवन की तरफ बढऩे लगे तो उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

Youth Congress Party

लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया और वहीं पर उन्हें रोक दिया। महंगाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार केंद्र में आई है तब से महंगाई बढ़ती ही जा रही है। आज आम आदमी के लिए दो जून की रोटी भी मुश्किल हो गई है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार केवल लोगों को सपना दिखा रही थी।

Youth Congress Party

चार साल गुजर जाने के बाद भी सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया, इस सरकार में हर तपका परेशान है। राजधानी के माल एवेन्यू से यूथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी जबरदस्त नोकझोंक भी हुए।

Youth Congress Party

कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के समय में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं किसानों को उनके फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। यह सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही। इस सरकार में किसान, व्यापारी और आमजन परेशान है।