2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने कहा- 2018 में सरकार ने हर वर्ग को किया नाराज, गिनाई साल भर की घटनाएं

कांग्रेस ने कहा- 2018 में सरकार ने हर वर्ग को किया नाराज, गिनाई साल भर की घटनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 31 Dec 2018, 7:16 PM IST

kk

कांग्रेस ने कहा- 2018 में सरकार ने हर वर्ग को किया नाराज, गिनाई साल भर की घटनाएं

लखनऊ. कांग्रेस ने कहा है कि 2018 प्रदेशवासियों के लिए हर स्तर पर निराशाजनक रहा। प्रेस नोट जारी कर प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहै कि समाज के हर तबके युवा, महिला, किसान, व्यापारी, श्रमिक सभी को अपनी-अपनी समस्याओं के लिए सरकार के समक्ष जद्दोजहद करते गुजरा और सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि सरकार ने हर वर्ग केा न सिर्फ निराश किया बल्कि पुलिस के बल प्रयोग से उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया जिससे सरकार का असंवेदनशील और क्रूर चेहरा प्रदेशवासियों के सामने आया।


प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश के युवा चाहे वह शिक्षा मित्र हो, प्राइमरी शिक्षक की भर्ती हो, चाहे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी रहे हों, नर्सिंग सहायक, नलकूप सहायक या इंजीनियरों की भर्ती रही हो, सभी भर्तियेां में गंभीर घोटाले उजागर हुए। भर्तियों में जमकर धांधली हुई जिसके चलते या तो भर्तियां रद्द हो गयीं या सीबीआई और उच्च न्यायालय की जांच के अधीन चली गयीं परिणामस्वरूप सरकारी नौकरी और रोजगार की आस लगाये हमारे प्रदेश के बहुसंख्यक युवाओं के लिए यह साल दुःखद और निराशाजनक रहा वहीं पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के कर्मचारी पूरे वर्ष संघर्षरत रहे।


महिलाओं के लिए यह साल बहुत ही पीड़ादायक रहा, जब भारत की आजादी के बाद पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षा मित्रों को सरकार की निरंकुशता के लिए अपने सिर तक मुंड़वाने पड़े व नव रात्रि में कन्या पूजन के दिन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं बच्चियों को लाठीचार्ज और वाटरकैनन का सामना करना पड़ा, परन्तु इस पर सरकार का दिल नहीं पसीजा, यह साल रोते-बिलखते ही गुजर गया।



प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था के स्तर पर यह साल इसलिए भी दुर्भाग्यपूर्ण कहा जायेगा कि जहां जेलों में हत्याएं हुईं वहीं राजधानी लखनऊ में बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या की घटनाओं में बाढ़ सी रही। जहां बलात्कार में सत्तारूढ़ दल के विधायक संलिप्त पाये गये जिन्हें भाजपा ने आज तक पार्टी से निकाला नहीं वहीं प्रदेश के दो जनपदों में बुलन्दशहर और गाजीपुर में पुलिस के दो जांबाज जवानों की निर्मम हत्या कर दी गयी। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा का भगवान ही मालिक है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश