
Amethi-Raebareli Model: कांग्रेस ने अपने जिला संगठनों को मजबूती देने के लिए एक नई सांगठनिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब ब्लॉक के बाद मंडल स्तर का संगठन होगा, जिसमें 2-3 न्याय पंचायतें शामिल होंगी। पहले ब्लॉक के बाद सीधे न्याय पंचायत स्तर पर संगठन तैयार किया जाता था, लेकिन नए मॉडल में एक अतिरिक्त परत जोड़ी जाएगी।
यह मॉडल रायबरेली और अमेठी में पहले से लागू है और वहां इसकी सफलता को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा। रायबरेली, अमेठी और रामपुर खास में इस मॉडल ने बेहतर संवाद और सांगठनिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ब्लॉक से सीधे न्याय पंचायत तक संवाद में आने वाली बाधाओं और गतिविधियों की निगरानी में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए यह नया मॉडल अपनाया गया है। ब्लॉक और न्याय पंचायत के बीच मंडल स्तर का संगठन निर्देशों और संवाद को आसानी से पहुंचाने में मदद करेगा।
जिलों के संगठन को जिन पांच परतों में तैयार किया जाना है, उनमें जिला अध्यक्ष के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष होंगे। इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर एक संगठन बनेगा और उसके पुरवों के भी प्रभारी बनाए जाएंगे। यह सांगठनिक व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी।
Updated on:
25 Mar 2025 10:05 am
Published on:
25 Mar 2025 10:05 am
